आईपीएल Qualifier-1 में आज RCB और गुजरात टाइटंस की टक्कर

| By पूजा मेहता | Category: sports

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत आज Qualifier-1 मुकाबले से होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

Tags: PL 2026 , Qualifier-1 , RCB vs GT , विराट कोहली , शुभमन गिल , आईपीएल प्लेऑफ , धर्मशाला मैच , IPL News Hindi

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज खेले जाने वाले Qualifier-1 मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच की सबसे बड़ी अहमियत यह है कि जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना लेगी। वहीं हारने वाली टीम को Qualifier-2 में एक और मौका मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

RCB की नजर लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में पहुंचने पर होगी। टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सबसे बड़े मैच विनर माने जा रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है। फिल साल्ट की इंजरी के बाद वापसी हो सकती है ।  दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं और टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरे सीजन में मजबूत नजर आया है।

धर्मशाला की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। मौसम पर भी नजर रहेगी, क्योंकि बारिश की संभावना को लेकर चर्चा बनी हुई है। नियमों के अनुसार यदि मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में बड़े सितारों की भिड़ंत देखने को मिलेगी और प्लेऑफ का दबाव मैच को और भी रोमांचक बना सकता है।

Latest News

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

| भारत-जापान समझौता | By मोहित चौहान

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, रक्षा, दवा, बैटरी, जैव प्रौद्योगिकी, इंटरनेट, परिवहन, वि…

Tags: भारत-जापान समझौता, सानाए ताकाइची भारत दौरा, नरेंद्र मोदी जापान, भारत-जापान AI सहयोग

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

| जगन गुर्जर | By करन मल्होत्रा

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस…

Tags: जगन गुर्जर, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल, चंबल डकैत, राजस्थान

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

| फीफा विश्व कप 2026 | By पूजा मेहता

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बुधवार को खेले गए तीन मुकाबलों में इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। दिन के तीन मैचों म…

Tags: फीफा विश्व कप 2026, इंग्लैंड, बेल्जियम, अमेरिका

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

| व्हाट्सएप यूजरनेम | By सिद्धार्थ सक्सैना

व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी संबंधी आशंकाएं सामने आने के बाद मेटा ने कहा है कि यह फीचर उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बढ़ान…

Tags: व्हाट्सएप यूजरनेम, Meta, WhatsApp Username Feature, साइबर सुरक्षा